खास बातें
Surya Grahan 2024, Solar Eclipse Date, Sutak Kaal Time, Upay In Hindi:- आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण 50 वर्षों बाद सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण होगा जो करीब 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसके चलते जब ग्रहण अपने चरम पर होगा तब कुछ समय के लिए पृथ्वी पर अंधेरा छा जाएगा। इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा जिसके कारण सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होग।
लाइव अपडेट
What Is Solar Eclipse: क्या होता है सूर्य ग्रहण
जैसे कि हम सभी जानते हैं कि सूर्य के चारों ओर पृथ्वी चक्कर लगाती है और पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा घूमता है। जब सूर्य, पृथ्वी और चांद तीनों ही एक सीध में आ जाते हैं तो इस घटना के कारण सूर्य और चंद्र ग्रहण होता है। जब चांद पृथ्वी के चक्कर काटते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है तो इसे सूर्य ग्रहण कहते हैं। इस दौरान सूर्य से पृथ्वी पर आने वाली प्रकाश की किरणें चांद की वजह से पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती है। और चांद की छाया पृथ्वी पर पड़ती है। इस घटना को ही सूर्य ग्रहण कहते हैं।
कब से कब तक रहेगा आज सूर्य ग्रहण
विज्ञान में ग्रहण की घटना को खगीलीय माना जाता है जबकि ज्योतिष में इसे शुभ नहीं माना जाता है। आज जो सूर्य ग्रहण लगेगा वह भारत में नही दिखाई देगा, जिस कारण से इसका सूतक काल प्रभावी नहीं रहेगा। भारतीय समय के अनुसार आज रात 09 बजकर 12 मिनट से सूर्य ग्रहण शुरू हो जाएगा जो देर रात 2 बजकर 22 मिनट तक चलेगा।
सूर्य ग्रहण को देखते समय बरतें ये सावधानियां
आज सोमवती अमावस्या तिथि साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। लेकिन इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा सकेगा। फिर भी जब सूर्य ग्रहण को देखने का मौका मिले तो कुछ खास बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए।
- सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से कभी न देखें। सूर्य ग्रहण को सीधे खुली आंखों से देखने पर आंखों को नुकसान पहुंच सकता है।
- ग्रहण देखते समय विशेष रूप से बने चश्मों का ही प्रयोग करें।
- पिनहोल प्रोजेक्टर से सूर्य ग्रहण देखना सुरक्षित होता है।
Surya Grahan 2024: आज दुनिया के 57 देशों में दिखेगा सूर्य ग्रहण
आज भारतीय समयानुसार रात को करीब 9 बजे से साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण अमेरिका, कनाडा और मैक्सिकों जैसे देशों में देखा जा सकेगा, लेकिन इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकता है। तीन देशों में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा जबकि बाकी के देशों में आंशिक सूर्य ग्रहण रहेगा। आपका बता दें सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि के दिन ही लगता है और हर 18 महीने के दौरान दुनिया के किसी न किसी हिस्सों में ग्रहण जरूर लगता है।
ग्रहण में क्या करें और क्या न करें ?
आज साल का पहला सूर्य ग्रहण है। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसमें सूरज पूरी तरह से चांद से ढक जाएगा। ग्रहण काफी देर तक चलेगा। भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा, जिस कारण से सूतककाल मान्य नहीं होगा। शास्त्रों में ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए इस बारे में विस्तार से बताया गया है।
क्या न करें
- ग्रहण के दौरान कभी भी कोई शुभ काम या देवी-देवताओं की पूजा नहीं करनी चाहिए।
- ग्रहण के दौरान न ही भोजन पकाना चाहिए और न ही कुछ खाना-पीना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं का ग्रहण नहीं देखना चाहिए और न ही घर से बाहर जाना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान तुलसी समेत अन्य पेड़-पौधों नहीं छूना चाहिए।
क्या करें
- ग्रहण शुरू होने से पहले यानी सूतक काल प्रभावी होने पर पहले से ही खाने-पीने की चीजों में पहले से तोड़े गए तुलसी के पत्ते को डालकर रखना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान अपने इष्ट देवी-देवताओं के नाम का स्मरण करना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान इसके असर को कम करने के लिए मंत्रों का जाप करना चाहिए।
- ग्रहण खत्म होने पर पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।
Solar Eclipse 2024: 7 मिनट तक पृथ्वी पर छा जाएगा अंधेरा
आज साल का पहला और 50 वर्षों बाद सबसे लंबा चलने वाला सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण करीब 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा। इस दौरान जब सूर्य ग्रहण अपने चरम पर होगा तब 7 मिनट तक पृथ्वी के कई हिस्सों में अंधेरा छा जाएगा।
कब लगता है सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण चार तरह के होते हैं। पूर्ण सूर्यग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण, वलयाकार सूर्य ग्रहण और हाइब्रिड सूर्य ग्रहण। जब सूर्य और पृथ्वी का बीच चंद्रमा आ जाता है तो इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। इसमें चांद के पीछ सूर्य का बिंब कुछ देर के लिए ढक जाता है।
कहां-कहां दिखेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण
इस सूर्य ग्रहण को पश्चिमी यूरोप, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका , कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में देखा जा सकेगा। लेकिन भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा।
आज सूर्य ग्रहण का समय
आज साल 2024 के पहले सूर्य ग्रहण का नजारा दुनिया देखी। भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा जो देर रात 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इस तरह से यह सूर्य ग्रहण काफी देर तक चलेगा।
Sutak Kaal Ka Samay : ग्रहण में सूतक काल का महत्व
शास्त्रों में सूतक काल को शुभ नहीं माना जाता है। जब भी ग्रहण लगता है तो उसके कुछ घंटों पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है। सूतक काल के शुरू होने पर मंदिर के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं और पूजा-पाठ करना वर्जित हो जाता है। सूर्य ग्रहण लगने पर सूतक काल ग्रहण के शुरू होने से 12 घंटे पहले लगता है जबकि चंद्र ग्रहण पर सूतक काल 5 घंटे पहले आरंभ होता है।
अगर आपको हमारी द्वारा पोस्ट की गयी आर्टिकल आपको कैसे लगा आप हमें जरूर कमेंट करके बता देना और पेज को फ्लो जरूर कर लेना, मिलते हैं एक अगली अपडेट के साथ धन्यवाद।
0 Comments